For Updates Enter your email address:

Don't Forget to Activate the Email Subscription from your Inbox
Delivered by FeedBurner

Advertisement

Wednesday, October 15, 2014

मिसाइल मैन" कलाम का प्रेरक जीवन

'इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।' ये प्रेरणादायी शब्द हैं मिसाइल मैन और भारत के पूर्वराष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के। कलाम साहब का आज 82वां जन्मदिन है। अपनी मेहनत और बुद्धिमता से ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में मशहूर हुए डॉ कलाम के जन्मदिन पर एक नजर उनके व्यक्तित्व और कोट्स पर जो सभी के लिए प्रेरणा देने वाले हैं।

एक नाविक के घर में जन्मे कलाम ने अपनी मेहनत और बुद्धिमता से ना सिर्फ विज्ञान के क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल की और भारत के राष्ट्रपति पद तक का सफर तय किया बल्कि ये भी साबित किया कि अगर कोई इंसान ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं।

कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडू के रामेश्वरम में हुआ था। 1963 में कलाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो से जुड़े। और सैटेलाइट लॉन्च वेहिकल यानी SLV के प्रॉजेक्ट मिशन से जुड़े।

1982 में कलाम रक्षा अनुसंधान विकास संगठन, DRDO से जुड़े। कलाम के नेतृत्व में ही भारत ने नाग, पृथ्वी, आकाश, त्रिशूल और अग्नि जैसे मिसाइल विकसित किए।

1997 में डॉ कलाम को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2002 से 2007 के बीच डॉ कलाम, भारत के 11 वें राष्ट्रपति रहे।

ए पी जे अब्दुल कलाम ने विंग्स ऑफ फायर, इग्नाइटेड माइंड्स, इंडिया 2020 जैसी कई मशहूर और प्रेरणा देने वाली किताबें लिखी हैं।

No comments:

Post a Comment